🔳 लोकसभा व विधानसभा चुनाव का मतदान केंद्र गांव में ही बनाए जाने की मांग
🔳 ग्रामीणों ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को पत्र सौंप लगाई गुहार
🔳 मतदान केंद्र की दूरी अधिक होने होने से शत प्रतिशत मतदान न होने का दिया हवाला
🔳 नज़दीकी जावा सेरा के मतदाताओं को केंद्र से जोड़ने पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घिरोली ग्राम पंचायत व आसपास के तोको का मतदान केंद्र गांव में ही बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव से आठ किमी दूर मतदान केंद्र होने से मतदान कम होने तथा गांव के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करने का हवाला दे क्षेत्रवासियों ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका से मतदान केंद्र गांव में ही बनाए जाने तथा जावा सेरा गांव के मतदाताओं को भी इसी केंद्र से जोड़ने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत घिरोली व आसपास के तोको में रहने वाले सैकड़ों मतदाताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने को गांव से करीब आठ किमी की दूरी तय कर घोडिया हल्सो मतदान केंद्र की ओर रुख करना पड़ता है। गांव के नवीन आर्या ने एसडीएम मोनिका को पत्र सौंपकर बताया की मतदान केंद्र आठ किमी दूर होने से गांव के बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। केंद्र की दूरी अधिक होने से कई लोगों का मतदान से मोहभंग होता जा रहा है। ऐसे में चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान भी नहीं हो पाता। ज्ञापन के माध्यम से बताया की पूर्व में हो चुके चुनावों में मतदान का आंकडा लगातार कम हो रहे मतदान की हकीकत बयां कर रहा है। कहा की ग्राम पंचायत घिरोली के तहत 169, टगयूडा लग्गा 87, टगयूडा छोटा 144 तथा हरचनोली गांव में 165 मतदाता मतदान करते हैं। सभी गांवों के कुल 565 मतदाताओं के लिए लोकसभा व विधानसभा चुनाव में घिरोली ग्राम पंचायत में ही मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग उठाई साथ ही जावा सेरा गांव के मतदाताओं को भी घिरोली ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र से जोड़ने पर जोर दिया। बताया की गांव में मतदान केंद्र की सुविधा उपलब्ध होने से शत-प्रतिशत मतदान हो सकेगा।
