🔳 गांवों के लोगों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 एनएसएस स्वयंसेवियों से किया गया समाज के प्रति सेवाभाव रखने का आह्वान
🔳 व्यवसायिक, तकनीकी शिक्षा समेत कौशल विकास की जानकारी भी की गई साझा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में रोपा गांव में लगे विशेष शिविर में ग्रामीणों को मतदान, जनगणना व नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरुक किया गया। स्वयंसेवियों से समाज के प्रति सेवाभाव रखने तथा देशसेवा के प्रति बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया।
शनिवार को विशेष शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरुकता’ व नशा मुक्त अभियान पर ग्रामीणों को विस्तार से जानकार दी। रोपा गांव के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता से जुड़ीं जानकारी साझा करते हुए बिमारियों से बचने की अपील की गई। दूसरे सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने छात्राओं संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को समाज के प्रति सेवा भाव रखना चाहिए चाहे वह शिक्षा के माध्यम हो या विचारों के माध्यम से। वर्तमान परिस्थितियों में ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने की आवश्यकता है। बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि आइटीआइ के नोडल अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे ने कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ व परामर्शदाता ने कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा अप्रैन्टीस योजना, तकनीकी, गायन, वादन व अन्य विषय के संबंध में जानकारी दी। डा. निर्मला ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों तथा उनके प्रयासों से लगभग 565 रियासतों का भारत में विलय कराए जाने पर चर्चा की। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डा. ईप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्य, प्रेमा देवी तथा छात्रा इकाई से हिमानी बिष्ट, बबीता करगेती, पूजा, छाया पन्त, पूजा जोशी, मानसी, शीतल, निकिता बधानी आदि मौजूद रही।