🔳 मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 माता के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ हुई सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
चैत्र नवरात्र पर कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। घरों में देवी स्वरुप कन्या पूजन कर लोगों ने आर्शीवाद प्राप्त किया। पारंपरिक रिती रिवाज के साथ कन्याओं को उपहार भी भेंट किए।
गुरुवार को नवरात्र पर माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। धर्माचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। घरों में लोगों ने कन्या पूजन किया। पुष्प वर्षा से कन्याओं का स्वागत किया गया। पैर धोकर आरती उतारी गई। कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन के बाद सुंदर उपहार भी भेंट किए गए। देवी स्वरुप कन्याओं से आर्शीवाद प्राप्त किया। शांति देवी, नवदुर्गा व सलडी माता मंदिर में देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
