🔳 जीआइसी भुजान में हुआ विद्यार्थियों का पुर्नमिलन कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
🔳 पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों को सराहा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में हुए कार्यक्रम में विद्यालय से पूर्व से शिक्षा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों समेत कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाद में सहभोज कार्यक्रम भी हुआ।
सोमवार को पूर्व विद्यार्थियों के पुर्नमिलन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले लोगों को मिलना तथा विद्यालय में बिताए पलों को साझा करना है। कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए पलों को याद किया। जीवन के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से ध्यान खिचा। इस दौरान बहादुर सिंह, सुनील मेहरा, राजेंद्र नेगी, आंनद मेहरा, गजेंद्र सिंह नेगी, धन सिंह, अनीता बिष्ट, तनुजा राणा, दीपा देवी, हेमा जलाल, विरेन्द्र मेहरा, रमेश सिंह, महिपाल सिंह, चंदन सिंह करायत, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश मिलनसार, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।