🔳 गंदगी से उठ रही भीषण दुर्गंध से आवाजाही करने वाले परेशान
🔳 ग्राम प्रधान डोबा ने जताई नाराजगी उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 कई बार मनाही के बावजूद धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी
🔳 गंदगी से पवित्र नदी के अस्तित्व पर भी संकट
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी पर लगा गंदगी का ढेर इंसानियत को शर्मशार कर रहा है। बावजूद पवित्र नदी क्षेत्र में धड़ल्ले से गंदगी डाली जा रही है। शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के संगम के नजदीक भी हालात विकट है। ग्राम प्रधान डोबा हरेंद्र सिंह बिष्ट व ग्रामीणों ने नदी को प्रदूषित करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
गरमपानी बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे बहने पवित्र शिप्रा नदी गंदगी से बजबजा रही है। पवित्र नदी में धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी से नदी क्षेत्र में गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। नदी क्षेत्र से होकर निकलने वाले डोबा गांव के रास्ते पर आवाजाही करने वाले ग्रामीण भी गंदगी से उठ रही दुर्गंध से परेशान हैं। वहीं पवित्र नदी क्षेत्र में गंदगी डालें जाने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी भी जताई है‌। ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह के अनुसार कई बार नदी क्षेत्र में गंदगी डालने को मना भी किया जा चुका है बावजूद मनमानी की जा रही है। गंदगी से पवित्र नदी लगातार प्रदूषित होती जा रही है। वहीं कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर भी धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी से पूजा अर्चना को संगम पर पहुंचने वाले लोग परेशान है। क्षेत्रवासियों ने पवित्र नदियों को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।