🔳 आरएसएस के स्वयंसेवकों ने खैरना गरमपानी बाजार में किया पथ संचलन
🔳 भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 बाजार में पुष्प वर्षा से किया गया स्वयंसेवकों का स्वागत
🔳 राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का किया गया आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

हिन्दू नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गरमपानी खण्ड ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से गरमपानी बाजार तक भव्य पर संचलन किया। संचलन में स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों ने ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर खैरना परिसर से पथ संचलन का श्रीगणेश हुआ। गरमपानी मुख्य बाजार तक स्वयं सेवकों ने अनुशासित ढंग से पथ संचलन किया। स्वयंसेवक संघ की पूर्ण गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर चल रहे स्वयंसेवको ने हिन्दू नव संवत्सर के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के गौरव का संदेश दिया। बाजार क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों ने उत्साह दोगुना कर दिया। गरमपानी बाजार में हुए कार्यक्रम में जिला प्रचारक अमित ने हिन्दू नव संवत्सर के सांस्कृतिक महत्व को समाज तक पहुंचाने तथा समाज में एकता, संस्कार व राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोहर, खंड व्यवस्था प्रमुख महिपाल, खंड शारारिक प्रमुख डिकर, मंडल कार्यवाह राजेश बेलवाल, दीपक पांडे, कमलेश बुधलाकोटी, दिनेश पांडे, दीपक पलड़िया, मदन कैड़ा समेत तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।