🔳 पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में लगा एनएसएस शिविर
🔳 सेना में शामिल होकर देश सेवा का किया गया आह्वान
🔳 सेना भर्ती की प्रक्रिया भी की गई साझा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में एनएसएस शिविर के तहत स्वयं सेवियों ने विशेष सफाई अभियान चलाकर आसपास के गांवों के लोगों को जागरुक किया। शिविर में पहुंचे कर्नल केशर सिंह व उनके पुत्र लेफ्टिनेंट पियूष बिष्ट ने स्वयंसेवियों से कई अहम जानकारियां साझा की।
विद्यालय परिसर में लगे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को देश सेवा, राष्ट्र निर्माण के साथ ही समाज सेवा का आह्वान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने स्वयंसेवियों से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने की अपील की। एनएसएस प्रभारी हेमा सती ने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की। शिविर में पहुंचे कर्नल केशर सिंह व बीते दिनों ओटीए चैन्नई से पास आउट हुए उनके पुत्र पीयूष ने कहा की अनुशासन, कड़ी मेहनत व लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सेना में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। सशस्त्र बलों में भर्ती की प्रक्रिया भी समझाईं। इस दौरान प्रेम बिष्ट, मनोज गैड़ा, भीम बिष्ट, हिमांशु मठपाल, कुबेर बिष्ट आदि मौजूद रहे।