🔳 मिट्टी तेल की महक से परेशान हुए लोग
🔳 गरमपानी स्थित स्रोत से होती है क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति
🔳 क्षेत्रवासियों ने स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति किए जाने की उठाई मांग
🔳 अवर अभियंता बोले – इकठ्ठा किए जाएंगे पानी के सैंपल
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में जल संस्थान की पेयजल लाइन से मिलने वाले पानी से दुर्गंध आने से क्षेत्रवासी सख्ते में आ गए। लोगों ने एक दूसरे को संपर्क साधा तो कुछ और लोगों ने मिट्टी तेल जैसी दुर्गंध की पुष्टि की‌। जल संस्थान के अवर अभियंता चेतन कुमार के अनुसार पानी के नमूने लेकर जांच करवाई जाएगी।
खैरना बाजार क्षेत्र शुक्रवार को रोजाना की तरह जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति शुरु हुई। इसी बीच खैरना निवासी व्यापारी गोविंद सिंह नेगी को पानी में मिट्टी तेल जैसी दुर्गंध महसूस हुई। पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई तो पड़ोसियों ने भी कुछ ऐसी ही दुर्गंध महसूस होने की पुष्टि हुई। बाजार में लगे सार्वजनिक नल से आने वाले पानी से भी दुर्गंध की पुष्टि हुई। गोविंद सिंह नेगी ने तेल जैसी दुर्गंध के साथ ही पानी में कुछ तरल पदार्थ मिलने का भी अंदेशा जताया। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई साथ ही दुर्गंध उठने वाले पानी की जांच पर भी जोर दिया है। जल संस्थान के अवर अभियंता चेतन कुमार के अनुसार पानी के सेंपल लेकर जांच करवाई जाएगी। विभागीय कर्मचारियों से मुख्य स्रोत का भी निरीक्षण कयवाया जाएगा।