🔳 गरमपानी के पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारी पहुंचे तहसील मुख्यालय
🔳 कैंची के जाम व रुट डायवर्ट होने से व्यापार चौपट होने पर जताई चिंता
🔳 समस्या के समाधान को ठोस कदम उठाए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने गरमपानी बाजार क्षेत्र में कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या व पुलिस के रुट डायवर्ट कर दिए जाने से व्यवसाय प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त की है। उपजिलाधिकारी मोनिका को ज्ञापन सौंप जाम की समस्या का समाधान करने तथा व्यापारियों को नुकसान से बचाने की गुहार लगाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के बारगल ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान गीता पाठक की अगुवाई में गरमपानी बाजार के व्यापारीयों श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी मोनिका को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। बताया कि कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से पर्यटक गरमपानी बाजार क्षेत्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जाम की समस्या के समाधान को रुट डायवर्ट किए जाने से टैक्सी वाहन अन्य मार्गों से पहाड़ को आवाजाही कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों से व्यवसाय चौपट हो चुका है। बताया की यदि यहीं स्थित रही तो व्यापारियों को दुकानें बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। सुझाव दिया की रुट डायवर्ट न कर व्यवस्थित रोटेशन प्रणाली के तहत यातायात सुचारु रखा जाए तथा जाम की समस्या से निपटने को समुचित पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की तैनाती की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी मोनिका ने व्यापारियों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, गौरव, संजय पांडे आदि मौजूद रहे।
