🔳 सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
🔳 क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
🔳 हिंदू नव वर्ष के महत्व, भारतीय संस्कृति व परंपरा पर डाला गया प्रकाश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत् 2083 के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गरमपानी के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर से राम मंदिर गरमपानी तक प्रभात फैली निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में भारत माता व वंदे मातरम् के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी बैंड धुन के साथ विद्यालय से खैरना बाजार होते हुए गरमपानी बाजार पहुंची। बाजार क्षेत्र में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। राम मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुए। हिंदू नव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर ने हिंदू नव वर्ष के महत्व, भारतीय संस्कृति, परंपरा व नव संवत्सर की वैज्ञानिक व सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन व राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है। इस दौरान विद्यालय के कोषाध्यक्ष त्रिभुवन पाठक, आचार्य डिकर कुमार, महिपाल सिंह, प्रेम कुमार, गजराज सिंह, राधा त्रिपाठी, मंजू ढौंडियाल, हंसा जोशी, संगीता साह, गीता पाठक, गीता बिष्ट, लता बिष्ट, भावना पांडेय, कविता अधिकारी आदि मौजूद रहे।