🔳 चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल
🔳 चालक नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
🔳 अन्य घायलों का सीएचसी गरमपानी में किया गया उपचार
🔳 कैंची से ढोकाने वाटर फॉल की ओर रवाना हुए थे पर्यटक
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील पाडली क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पर्यटकों की कार असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के अंदर फंसे पर्यटकों को बामुश्किल बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। चालक को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि अन्य लोगों का सीएचसी गरमपानी में उपचार किया गया।
बुधवार को एकता काॅलोनी, मुरादाबाद निवासी बलराज सिंह कार यूपी 70 जीडी 6534 में मुरादाबाद निवासी देवेंद्र उनकी पत्नी पूजा तथा तीन बच्चें मंयक, वीर तथा कार्तिक को लेकर पहाड़ घूमने रवाना हुए। कैंची धाम में पहुंचने के बाद सभी ने ढोकाने, सुयालबाड़ी स्थित घुमने का प्रोग्राम बनाया। चालक बलराज सभी को लेकर हाईवे पर अतिसंवेदनशील पाडली की पहाड़ी के ठिक नीचे पहुंचा ही था कि एकाएक पहाड़ी से गिरे पत्थर से वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन हाईवे पर ही पलट गया। वाहन के पलटने से वाहन सवारों में चीख पुकार मच गई। आवाजाही करने वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने वाहन के अंदर फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। चालक को गंभीर चोट होने से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घायलों का सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से किनारे लगाकर यातायात सुचारु करवाया। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।
