🔳 कैंची आश्रम परिसर में राहत व बचाव कार्य को किया गया अभ्यास
🔳 मॉकड्रिल के जरिए परखी गई व्यवस्थाएं
🔳 कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी की भागीदारी
🔳 कंट्रोल रुम से पूरे मॉकड्रिल की हुई निगरानी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम परिसर में एकाएक हुई भगदड़ से अफरातफरी तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन व एसडीआरएफ ने समय रहते स्थित को नियंत्रित कर बड़ी घटना को टाल दिया। घटना में बीस घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि तीन को सीएचसी गरमपानी रेफर कर दिया गया। आश्रम परिसर में राहत व बचाव कार्य को हुई मॉक ड्रिल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
मंगलवार को सुप्रसिद्ध कैंची आश्रम में व्यवस्थाएं परखने को राहत व बचाव कार्यों का माॅकडिल किया गया। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में आश्रम परिसर के अंदर गेट बंद होने की अफवाह पर अफरातफरी का माहौल पैदा होने से कई लोगों के चोटील होने पर एक्शन मोड पर आई राजस्व व रेगुलर पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों ने राहत व बचाव कार्य शुरु किया। समय रहते विशेष इंतजाम कर बिगड़ रहे हालातों को संभाला। भगदड़ में घायल हुए करीब बीस लोगों का हाईवे के नजदीक बनाए गए अस्थाई केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया जबकि तीन घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी गरमपानी रेफर किया गया। माॅकडिल कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरुक भी किया गया तथा आपात स्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन से जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया गया।
