🔳 पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दबोचा
🔳 आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
🔳 शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को शुरु हुआ अभियान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
गांवों में अवैध शराब बिक्री रोकने को बेतालघाट पुलिस ऐक्शन मोड में आ गई है। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब के साथ ग्रामीण को धर दबोचा। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार को थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने को विशेष अभियान चलाया। बेतालघाट क्षेत्र में चैकिंग अभियान के ओडाबास्कोट, निवासी प्रमोद कुमार को 59 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपित ने पहले पुलिस को गुमराह करने का काफि प्रयास किया पर पुलिस के सख्त रवैए के आगे उसकी एक न चली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार अवैध शराब के काले कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। शराब तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दीपक सांमत, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
