🔳 तीस से अधिक किसानों को मिला लाभ
🔳 किसान सम्मान निधि पर भी दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का भी किया गया आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव में फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगे शिविर में किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
शुक्रवार को सिल्टोना ग्राम पंचायत में लगे विशेष शिविर का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार ने किया। उन्होंने गांव में शिविर लगाए जाने पर क़ृषि विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा की शिविर लगने से किसानों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। इस दौरान तीस से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र कुमार व न्याय पंचायत प्रभारी गरमपानी रितेश कांडपाल ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। विभागीय व सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में बता लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक कृषि अधिकारी उज्ज्वल उप्रेती ने किसानों को किसान सम्मान निधि के विषय पर जानकारी साझा की। इस दौरान नेहा कांडपाल, प्रेरणा बुंगला, अनूप नेगी, पनी राम, कृपाल राम, नंद किशोर, प्रताप राम, आंनद सिंह, चंदन सिंह तड़ागी, सुरेश चंद्र, सुरेश दुर्गापाल, किरन कुमार, सीमा आर्या, दीपा बिष्ट, जगदीश बिष्ट, पंकज कुमार, विनोद कुमार समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
