🔳 सुविधायुक्त यात्री विश्राम गृह व सुलभ शौचालय की मांग
🔳 भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री ने एसडीएम को सौंपा पत्र
🔳 सुविधाएं उपलब्ध न होने पर गिनाई समस्याएं
🔳 महत्वपूर्ण चौराहे के बावजूद अनदेखी पर जताई नाराजगी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान चौराहे पर जनहित में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर भुजान क्षेत्र में सार्वजनिक शुलभ शौचालय व यात्री विश्राम गृह निर्माण की मांग उठाई है। पत्र के माध्यम से बताया है की महत्वपूर्ण चौराहे पर सुविधाएं उपलब्ध न होने से गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्टेट हाईवे पर स्थित भुजान क्षेत्र में आसपास के हल्सो, धारी, खैरनी, चापड, कमान, टूनाकोट, बलियाली, मंडलकोट, विशालकोट, तिपोला, बर्धो, नैनीचैक, थापली, बढेरी समेत दर्जनों गांवों के लोग आवाजाही के लिए पहुंचते हैं। चौराहे से ही ग्रामीण हल्द्वानी, अल्मोड़ा रानीखेत आदि को रुख करते हैं। किसान भी चौराहे से ही उपज को बड़ी मंडियों तक भेजते हैं पर महत्वपूर्ण चौराहे पर सुविधाओं का अकाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने भुजान चौराहे के पास सार्वजनिक शुलभ शौचालय व यात्री विश्राम गृह निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है। एसडीएम को पत्र सौप शुलभ शौचालय व यात्री विश्राम गृह निर्माण पर जोर दिया है। पत्र के जरिए बताया है की शौचालय व होने से यात्री व पर्यटक खुले में शौच करने को मजबूर हो चुके हैं जबकि यात्री विश्राम गृह न होने से ग्रामीणों को जहां जहां खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है जिस कारण लोग परेशान है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री ने शौचालय निर्माण व सुविधायुक्त यात्री विश्राम गृह निर्माण पर जोर दिया है ताकी गांवों के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
