🔳 मंदिरों व गांवों में होली गायन ने मचाई धूम
🔳 लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
🔳 महिला मंगल दल ने छड़ा गांव में होली महोत्सव से बांधा समां
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कोसी घाटी में आंवला एकादशी पर घरों व मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व चीर बंधन के साथ होली गायन ने समां बांधा। छड़ा गांव में महिला मंगल दल सदस्यों ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं आसपास के मंदिरों में भी होली गायन के माध्यम से पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
शुक्रवार को आंवला एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। मंदिरों में अबीर गुलाल चढ़ाने के साथ ही लोगों ने होली गायन किया। चीर बंधन के साथ ही घरों में भी पूजा अर्चना के बाद कपड़ों में रंग छिड़कने के साथ ही पर्व का श्रीगणेश किया गया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छड़ा गांव में महिला मंगल दल सदस्यों ने गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में होली गायन से समां बांधा। जल कैसे भरु यमुना गहरी है………..। तथा शिव के मन माहीं बसें काशी की प्रस्तुति पर महिलाएं खूब थिरकीं।होली गायन के बाद गांव में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान प्राची बिष्ट, किरन बिष्ट, खष्टी, हेमा, भावना, बंसती, लीला, दीपा, राधा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!