🔳 धारी गांव के बत्तीस किसानों के भरे गए आवेदन
🔳 आधार कार्ड सत्यापन व ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी करवाई गई पूरी
🔳 कृषि विभाग के अधिकारियों ने दी योजना की विस्तार से जानकारी
🔳 ग्राम प्रधान ने किया योजना का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में लगे विशेष शिविर में ग्रामीणों को किसानों सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी गई। योजना से लाभ दिलाने को बत्तीस किसानों के आवेदन भरे गए। शिविर में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
गुरुवार को ग्राम प्रधान कमल सिंह जंतवाल की अध्यक्षता में लगे शिविर में कृषि प्रभारी बेतालघाट जितेंद्र कुमार व कृषि अधिकारी प्रेरणा बुंगला ने गांव के लोगों को कई अहम जानकारियां दी। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। सम्मान निधि की धनराशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के खाते में उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। शिविर में गांव के करीब बत्तीस किसानों के आवेदन भरे गए। आधार सत्यापन व ई केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी करवाई गई। किसानों से योजना का लाभ न मिलने पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर व भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस दौरान भगवत सिंह जलाल, गीता देवी, भगवती देवी, हंसी देवी, धन सिंह जंतवाल, जगदीश सिंह, शिवराज सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
