🔳 विशेष अभियान चलाकर किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳 शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳 यातायात नियमों के उल्लघंन पर भी हुई कार्रवाई
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

खैरना पुलिस की टीम ने बगैर सत्यापन रहने वाले मजदूरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान काटे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस ने बीस चालान कर नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला।
बुधवार को चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने गरमपानी, खैरना, छड़ा, लोहाली, रातीघाट आदि क्षेत्रों में बाहरी क्षेत्रों से आकर बगैर सत्यापन रह रहे श्रमिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस के एक्शन मोड में आने से हड़कंप मच गया। करीब पांच मजदूरों का सत्यापन न मिलने पर उन्हें कड़ी फटकार लगा सत्यापन किया गया। मकान मालिकों को भी कड़ी हिदायत दी गई। बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों के भी चालान किए। बाद में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चैकिंग अभियान चलाकर दस वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। चेताया की दोबारा यातायात नियमों का उल्लघंन मिलने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।