🔳 बेतालघाट तहसील सभागार में हुआ कार्यक्रम
🔳 घायलों को त्वरित उपचार की भी दी गई जानकारी
🔳 जागरुकता व बेहतर तालमेल से खतरा टालने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित तहसील सभागार में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों पर हुई कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। घायलों के प्राथमिक उपचार में विशेष सावधानियां बरतने व तत्वरित उपचार के बारे में बताया।
सोमवार को तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़, भूकंप व अग्निकांड के दौरान राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। बताया की कैसे आपदा के समय बेहतर तालमेल से आपदा प्रभावितों की जान बचाई जा सकती है। दुर्घटना व हार्ट अटैक के दौरान घायल को उपचार व हार्ट अटैक से प्रभावित व्यक्ति को सीपीआर उपलब्ध कराने के तौर तरीके बताए। तहसील व ब्लॉक कर्मियों तथा आईटीआई बेतालघाट के प्रशिक्षार्थियों व शिक्षकों को आपदा के समय विपरीत परिस्थितियों में भी संयम के साथ काम लेने तथा आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला में मौजूद लोगों से उपलब्ध कराई गई जानकारी को गांवों के लोगों से भी साझा करने की अपील की। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र पांडे, रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल, गौरव कुमार, मीनाक्षी, बीना, जतिन, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।
