🔳 विभागीय अधिकारियों से लिया लिया फिडबैक
🔳भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल का भी किया निरीक्षण
🔳 कार्यों को गुणवत्ता व मानकों के साथ करने के दिए निर्देश
🔳 कोताही कतई बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
सांसद नैनीताल – उधमसिंहनगर व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल व कैंची धाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। कैंची धाम में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि भवाली रातीघाट बाईपास के निर्माण से भी यातायात सुगम व सुविधाजनक हो जाएगा है। जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी। सांसद ने कैंची धाम में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता व मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। बाबा नीम करौरी आश्रम में मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व चैयरमैन संजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भावना मेहरा, गोपाल रावत शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, शुभम कुमार, वैभव आनंद, धीरज तिवाड़ी, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोक निर्माण विभाग कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
