🔳 शानदार प्रदर्शन के दम पर किया अगले चक्र में प्रवेश
🔳 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में हुआ प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज
🔳 क्षेत्रवासियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज हो गया। पहले दिन वालीबॉल, बैडमिंटन, कुर्सी दौड़, क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता टीमों को पुरुस्कृत भी किया गया। क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
शनिवार को आईटीआई के खेल मैदान में शुरु हुई खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। बताया की खेलकूद बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। संस्थान के कोच व रेफरी राजेंद्र पांडे ने बताया की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों की अलग-अलग टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहले दिन वालीबॉल, बैडमिंटन कुर्सी दौड़ व क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीमों को प्रमाण पत्र व पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों से प्रतियोगिता का लुफ्त उठाने पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान खेल प्रभारी रमेश छातीवाल, सुनील जोशी, कमल पाठक, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, रमेश तिवारी, राजेंद्र जोशी, हरी प्रकाश, नवीन भंडारी, पंकज, पुष्कर आदि मौजूद रहे।