🔳 पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
🔳 कोतवाल ने टीम गठित कर जांच के दिए निर्देश
🔳 घटना से मचा हड़कंप, लोगों ने जताया रोष
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कोतवाली भवाली में खैरना निवासी व्यक्ति ने समुदाय विशेष के युवक पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर हरकत में आए कोतवाल प्रकाश मेहरा ने मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए टीम रवाना कर दिया है।
शनिवार को खैरना निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया की उसकी बेटी तीन महीने से घर से कहीं चली गई। कुछ दिन पहले जानकारी मिली की समुदाय विशेष का युवक जो खैरना क्षेत्र में बार्बर की दुकान में कार्य करता था। उनकी पुत्री को बहलाफुसला कर बिजनौर ले गया है। पहले उनकी पुत्री वापस आने की बात कह रही थी। लेकिन अब वह पुत्री को आने नही दे रहा है। पुत्री के वापस आने की बात कहने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। उन्होंने पुलिस से उनकी पुत्री को वापस लाने की मांग की है। उन्होंने आरोपी के विरूद्ध जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाही की मांग की है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया की पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए टीम को रवाना किया गया है।