🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कसा शिकंजा
🔳 27 लोगों का चालान कश्मीर लगाया 10750 रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस एक्ट में हुई कार्रवाई
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर खैरना पुलिस की टीम ने शिकंजा कसने को विशेष अभियान चलाया। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 27 लोगों का चालान कर 10750 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
हाईवे पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को खैरना पुलिस की टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वालों को रडार पर ले लिया है। बुधवार को चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में पुलिस टीम ने छड़ा बाजार के समीप विशेष अभियान चलाया। मानक से अधिक यात्रियों को ढोने, अधूरे कागजात तथा तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सोलह वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गरमपानी, खैरना, चमड़ियां, छड़ा, रातीघाट व आसपास के बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले 11 अराजक तत्वों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 2750 रुपये जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी ने नियमों के उल्लघंन करने वालों को कड़ी फटकार भी लगाई। चेताया दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।