🔳 सात आठ दुकानों में अवैध शराब बिक्री का लगाया आरोप
🔳 लगातार बिगड़ रहे क्षेत्र को माहौल पर जताई नाराजगी
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग उठाई है आरोप लगाया है लगभग सात आठ दुकानों में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री की जा रही है यहां तक की दूसरे प्रदेशों की शराब तक क्षेत्र में खुलेआम बिक रही है।
काकड़ीघाट क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला गर्मा गया है। जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने तमाम गांवों के मध्य में स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने पर जोर दिया है। आरोप लगाया की करीब सात से आठ दुकानों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ता ही जा रहा है। क्षेत्र में नीम करौरी आश्रम व कर्कटेश्वर मंदिर व स्वामी विवेकानंद तपोस्थली होने से रोजाना काफि संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक यहां पहुंचते है पर शराबियों के श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अभद्रता करने से क्षेत्र का माहौल अशांत होता जा रहा है। महिलाओं व स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
