🔳 श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम से मिले पंचायत प्रतिनिधी
🔳 मुख्यमंत्री को संबोधित सौपा ज्ञापन
🔳 विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 हाॅटमिक्स के अलावा दूसरा कार्य स्वीकार न करने का किया ऐलान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रामनगर से भंडारपानी – अमगढी – तल्ली सेठी रतोडा स्टेट हाईवे पर डामरीकरण करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर महज सुधारीकरण की निविदा आमंत्रित करने पर गहरी नाराजगी भी जताई।
बुधवार को जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा की सीएम घोषणा के बावजूद रामनगर से भंडारपानी अमगढी तल्ली सेठी रतोडा बिल्लेख स्टेट हाईवे 71 हाटमिक्स नहीं हो सका है। जगह जगह मोटर मार्ग की बदहाली से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग की घोषणा के क्रम में महज सुधारीकरण की निविदा आमंत्रित की गयी है जबकि इस मार्ग को हाटमिक्स किया जाना अतिआवश्यक है। उपखनिज का कारोबार होने से भारी वाहनों का दबाव बहुत अधिक है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विभागीय अधिकारियों ने निविदा में स्पष्ट भी नही किया है कि कौन सा कार्य करवाया जाना हैं। साफ कहा की हाटमिक्स कार्य के अलावा दूसरा काम स्वीकार्य नहीं होगा। उपजिलाधिकारी मोनिका ने पंचायत प्रतिनिधियों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह मेहरा, पीयूष सिंह, हरेन्द्र सिंह, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
