🔳 संगठन व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार
🔳 पूर्व में भी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की निभा चुकी है जिम्मेदारी
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर निर्मला जीना की दोबारा ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अनुसार निर्मला को दोबारा अध्यक्ष बनने पर निश्चित रुप से संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा मंडल गरमपानी महिला मोर्चा अध्यक्ष पर ग्राम प्रधान बैरोली निर्मला जीना को जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। वक्ताओं ने कहा की निर्मला ने पार्टी व संगठन की मजबूती को हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने से निश्चित रुप से संगठन मजबूत होगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोडा जाएगा। राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने को मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिलाया। निर्मला जीना के मनोयन पर मंडरा अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज अहमद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बसंत गोस्वामी, दीवान सिंह, रमेश सुयाल, गोविंद सिंह नेगी, योगेश ढौंडियाल आदि खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
