🔳 लोहाली गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर मंथन
🔳 सर्वसम्मति से ग्रामीण विकास को कई प्रस्ताव पास
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 किसानों ने खेती बचाने को सोलर फैंसिंग व तारबाड़ पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में हुई बैठक में ग्राम पंचायत के विकास की रुपरेखा तैयार की गई। ग्रामीणों ने पेंशन, गौशाला निर्माण, सीसी मार्ग समेत कई मुद्दे उठाए। जंगली जानवरों व बंदरों से खेती बचाने पर जोर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
मंगलवार को लोहाली गांव में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधान निर्मला ने गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण विकास को सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क आदि से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसानों ने जंगली जानवरों व बंदरों से खेती को पहुंच रहे नुकसान पर चिंता जताई। खेतीबाड़ी बचाने को सोलर फैंसिंग व तारबाड़ पर जोर दिया। ग्राम प्रधान ने तारबाड़ व सोलर फैंसिंग को प्रस्ताव तैयार कर विभागीय अधिकारियों की भेजने का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, गौरव जलाल, जितेंद्र नेगी, ललित नेगी, तेजेन्द्र जलाल, बालम रावत,जीवन मेहरा, तेज सिंह, पंकज बिष्ट, पूरन रावत, राम सिंह रावत, अनिल भट्ट, ललित जलाल, आनन्द राम, गोपाल सिंह, दुर्गा देवी, जानकी देवी, गंगा देवी, पूजा जलाल, सुमन बिष्ट, पना देवी, मुन्नी महरा, भगवती जलाल, दुर्गा नेगी, कविता नेगी, धना बिष्ट, पुष्पा रावत, सुनिता रावत, प्रेमा बिष्ट, उमा बिष्ट, विमला बिष्ट, हंसी देवी, चेतना नेगी, मनीषा अधिकारी, हेमा बिष्ट, गीता भट्ट, बीना बिष्ट, बसंती भट्ट, बसंती नेगी, बसंती बिष्ट, दीपा देवी, उमा जलाल, नीमा बिष्ट, कांति देवी, कमला बिष्ट, सुधा देवी आदि मौजूद रहे।