🔳 देश की रक्षा व अखंडता को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
🔳 बेतालघाट के ऊंचाकोट गांव में हुआ हिंदू सम्मेलन
🔳 भजन कीर्तनों के बाद लगा खिचड़ी भंडारा
🔳 आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुए हिंदू सम्मेलन में सनातम धर्म की रक्षा व एकजुटता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने देश की रक्षा, एकता व अखंडता को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। खिचड़ी भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को ऊंचाकोट गांव में हुए हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक अमित ने कई अहम जानकारियां साझा की। ग्राम प्रधान तल्ला गांव आशा देवी ने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। गौरा देवी के चिपको आंदोलन से सीख लेने की अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आंनद बल्लभ शास्त्री ने देश की रक्षा, एकता व अखंडता को मिलजुल कर कार्य करने तथा सनातन धर्म की रक्षा को बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। भजन कीर्तनों के बाद खिचड़ी भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राघव, किसान नेता दिलिप सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर बेतालघाट लीलाधर जोशी, मनोहर, दयाल दरमाल, प्रताप बोहरा, भारत राज, शीला बधानी, चंपा जलाल, चित्रा जैडा आदि मौजूद रहे।