🔳 क्षेत्रवासियों ने जताया बड़ी अनहोनी का अंदेशा
🔳 मलबे के ढेर से वाहन चालक खा जा रहे धोखा
🔳 क्षेत्रवासियों के आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रहा निस्तारण
🔳 व्यापारियों ने समस्या का समाधान किए जाने की उठाई मांग

[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चोपड़ा क्षेत्र में मलबे का ढेर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद एनएच विभाग सुध नहीं ले रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे के ढेर से आवाजाही खतरनाक होती जा रही है पर एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है।

हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं में लोग चोटिल होते जा रहे हैं। जगह जगह दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्वारब क्षेत्र के नजदीक चोपड़ा क्षेत्र में हाईवे के निर्माणधीन स्थल पर लगे मलबे के ढेर से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई दोपहिया वाहन चालकों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच रहे हैं। स्थानीय भास्कर तिवाड़ी व क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार मलबे हटाने की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। अंदेशा जताया की यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कुबेर सिंह जीना, विरेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह नेगी आदि ने जल्द मलबा हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।