🔳 भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया भरोसा
🔳 बेतालघाट में हुआ नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान समारोह
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ दिलाने की अपील
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदन चौधरी का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ने संगठन व पार्टी की मजबूती व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य करने का आह्वान किया।
बेतालघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में हुए कार्यक्रम में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नंदन चौधरी का सम्मान समारोह हुआ। पूर्व जिला मंत्री तारा भंडारी ने कहा की नंदन को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते नंदन ने पंचायती स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। किसान नेता दिलीप सिंह बोहरा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा की संगठन की मजबूती के लिए मिलजुल कर कार्य किया जाएगा। कार्यकताओं से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ दिलाने का आह्वान भी किया। इस दौरान पंकज जोशी, अर्जुन जलाल, महेंद्र जैडा, प्रताप बोहरा, कैलाश पंत, कीर्ति बल्लभ जोशी, दीपक रिखाडी, आंनद सिंह रावत, जगदीश नाथ आदि मौजूद रहे।
