🔳 गांवों के बीच सूअरों के दौड़ने से अनहोनी का बढ़ रहा खतरा
🔳 जंगली सूअरों के झुंड से दहशत में ग्रामीण
🔳 बुजुर्गो व बच्चों को लेकर बढ़ते जा रही चिंता
🔳खेतों को भी तहस नहस कर उपज को कर दे रहे बर्बाद
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में गुलदार की आवाजाही तेज होने के साथ ही अब जंगली सूअरों का झुंड भी ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गया है। खेतों को तहस नहस करने के बाद आबादी के बीच दौड़ रहे जंगली सूअरों से नौनिहालों व बुजुर्गो की जिंदगी पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने गुलदार व जंगली सूअरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में गुलदार की घुसपैठ से ग्रामीण खौफजदा हैं। हालत इतने बिगड़ने लगे हैं की अब ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो चुके है वहीं रामगढ़ ब्लॉक के मौना गांव में जंगली जानवरों के बढ़ते आंतक से ग्रामीण दहशत में हैं। जंगली सूअर खेतों में पहुंचकर उपज को रौंद किसानों की मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जंगली सूअरों के झुंड के गांवों के बीच से दौड़ने से बड़ी अनहोनी का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक साथ दर्जनों जंगली सूअरों का झुंड खेतों की ओर दौड़ रहे हैं जिससे गांव में आवाजाही करना तक मुश्किल हो गया है। बुजुर्गो व बच्चों की जिंदगी पर खतरा बढ़ने से चिंता बढ़ते ही जा रही है। स्थानीय पान सिंह मेहरा, गंगा सिंह, मोहन सिंह, नीरज मेहरा, उमेश शर्मा, पार्वती देवी, दुर्गा देवी, राकेश राणा ने लगातार बढ़ रहे खतरे को टालने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग वन विभाग से की है वहीं खेतों में फसल को पहुंच रहे नुकसान का मुआवजा किसानों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।
