🔳 देहरादून में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
🔳 संगठन की मजबूती व बीडीसी सदस्यों की समाधान को होगा संघर्ष
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
ताड़ीखेत ब्लॉक के मलौना गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट के क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने पंचायत व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।
देहरादून के गांधी पार्क में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की बैठक में ताड़ीखेत ब्लॉक के मलौना ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने महिपाल सिंह से संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है। महिपाल सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है। महिपाल ने कहा कि संगठन की मजबूती को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने के साथ ही बीडीसी सदस्यों की समस्यायों के समाधान को संघर्ष किया जाएगा। ग्राम प्रधान पोखरी नीमा नैनवाल, प्रधान बोहरा गांव सुधा खनायत, रमेश खनायत, राजेंद्र नेगी, बीडीसी चापड प्रदीप राणा, पूर्व ग्राम प्रधान बचे सिंह, सोनू बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अभिजीत खनायत आदि ने खुशी व्यक्त की है।
