🔳 अभियान चलाकर किया लोगों को जागरुक
🔳 कानूनी सजा के विषय पर भी जानकारी की गई साझा
🔳 बाल विवाह अपराध की रोकथाम को जागरुकता को बताया जरुरी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरुकता अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम विषय पर किशोरियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बाल विवाह पर कानूनी सजा के बारे में बता क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह होने पर सूचना देने का आह्वान किया। बाल विवाह रोकने को किशोरियों को संकल्प भी दिलाया गया।
बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैंची बाजार क्षेत्र में बाल विवाह पर विशेष अभियान चलाया। हाईवे पर जागरुकता रैली के जरिए लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। क्षेत्र की किशोरियों को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलाई। बताया की बाल विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह पर रोक लगाकर नाबालिग की जिंदगी बचाई जा सकती है। कहा की नाबालिगों को बहला फुसलाकर बाल विवाह की ओर धकेला जा रहे हैं। ऐसे में लोगों का जागरुक होना बेहद जरुरी है। क्षेत्रवासियों से बाल विवाह की सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, मंजू मेहरा, ज्योति आदि मौजूद रहे।