🔳 उद्यान विभाग ने किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए पौधें
🔳 रोपण विधी व देखभाल की दी जानकारी
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव के किसान अब किवी उत्पादन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगे। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने गांव में शिविर लगाकर किसानों को किवी के पौधे वितरित कर रोपण विधी व देखभाल की जानकारी दी। उद्यान सचल दल प्रभारी अजय जोशी ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।
रविवार को डोबा गांव में लगे शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने गांव में शिविर लगाए जाने पर संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा की बंदरों व जंगली जानवरों से लगातार नुकसान से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किवी उत्पादन से जुड़कर निश्चित रुप से किसान लाभान्वित हो सकेंगे। उद्यान प्रभारी अजय जोशी ने किसानों को निशुल्क किवी के पौधों का वितरण कर जल प्रबंधन, रोपड़ विधी व देखभाल के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की किवी जंगली जानवरों व बंदरों से सुरक्षित है। किसानों की आय बढ़ाने को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उद्यान सहायक गणेश राम, चंदन सिंह, विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीमा देवी समेत तमाम कास्तकार मौजूद रहे।