🔳 राजस्व उपनिरीक्षक की अगुवाई में लगाई गई चौपाल
🔳 गांव में ही विरासतन दाखिल खारिज होने से ग्रामीण को मिली राहत
🔳 अब नहीं काटने पड़ रहे तहसीलों के चक्कर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
प्रशासन की टीम ने गांवों में चौपाल लगाकर विरासतन नामांतरण प्रकरणों के निस्तारण का कार्य तेज कर दिया है। रातीघाट क्षेत्र में विभागीय टीम ने 24 प्रकरणों का निस्तारण किया। गांव में चौपाल लगाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर श्री कैंची धाम व बेतालघाट तहसील के गांवों में प्रशासन की लगातार चौपाल लगाकर विरासतन नामांतरण प्रकरणों के निस्तारण में जुटी हुई है। विराससत दाखिल खारिज में गांवों के लोगों को तहसीलों के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए राजस्व उपनिरीक्षकों की अगवाई में प्रशासनिक टीम विरासतन नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण कर रही है। शनिवार को रातीघाट क्षेत्र में राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे ने चौपाल लगाकर 24 प्रकरणों का निस्तारण किया। बताया की आसपास के अन्य गांवों में भी तय रोस्टर के अनुसार चौपाल लगाईं जा रही है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट घनानंद पांडे, प्रकाश सिंह रौतेला, विनोद पांडे, प्रकाश सिंह बिष्ट, शिवदत्त पांडे, देव राज सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
