🔳 गुलदार से बचने को असंतुलित हुई महिला खाई की ओर गिरी
🔳 चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोग
🔳 हो हल्ला सुन जंगल की ओर भागा गुलदार
🔳 गुलदार की आवाजाही तेज होने से दहशत में क्षेत्रवासी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे डोबा क्षेत्र में घात लगाए गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। नजदीक मौजूद महिला ने हो हल्ला कर गुलदार को भगाया। गुलदार के महिला की ओर रुख करने से घबराई महिला खाई की ओर गिरकर चोटील हो गई। गुलदार ने एक बकरी को ढेर कर डाला। घटना से दहशत में आए ग्रामीणों ने पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।
कोसी घाटी में गुलदार की आवाजाही तेज हो गई है। गांवों के बाद अब गुलदार अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक भी पहुंचने लगा है। गरमपानी क्षेत्र में बहने वाली शिप्रा नदी पार डोबा गांव निवासी कमला देवी रविवार सुबह बकरियों को लेकर नजदीक ही रवाना हुई। बकरियां लेकर वह तहसील मुख्यालय के सामने खेतों के समीप पहुंची ही थी की झाड़ियां में छिपे बैठे गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला बोल दिया। एकाएक हुए हमले से कमला देवी भी घबरा गई। बकरियों को बचाने के लिए कमला देवी ने हो हल्ला मचाया। कमला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच गुलदार ने एक बकरी को ढेर महिला की ओर रुख कर दिया। गुलदार से बचने को असंतुलित हुई घबराई महिला खाई की ओर गिरकर चोटील हो गई। गनीमत रही की आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने व हो हल्ला करने से गुलदार जंगल की ओर भाग गया।गुलदार के रोजाना दिनदहाड़े आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। बीते दिनों हाईवे पर भी गुलदार की आवाजाही सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। स्थानिक लोगों के अनुसार गुलदार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। क्षेत्रवासियों ने पिंजरा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
