🔳 तू तू मैं मैं से विवाद हाथापाई तक पहुंचा
🔳 एक पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक युवक दूसरे पक्ष पर हुए हमलावर
🔳 देर रात बाजार में हंगामें से सख्ते में आए क्षेत्रवासी
🔳 चौकी प्रभारी ने किया अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दावा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
समीपवर्ती कालिका मोड़, खैरना व गरमपानी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से हड़कंप मच गया। गरमपानी में देर रात हंगामें से स्थानीय लोग भी सख्ते में आ गए। एक पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को बेरहमी से पीट डाला। हालांकि कोई भी पक्ष चौकी तक नहीं पहुंचा पर गुटीय संघर्ष का मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित दोपांखी क्षेत्र में पातली व खैरना क्षेत्र के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद कहासुनी से मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। कुछ ही देर में एक पक्ष ने कुछ और लोगों को बुला लिया। खैरना व समीपवर्ती कालिका मोड़ क्षेत्र में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास दोनों पक्ष गरमपानी बाजार में भीड़ गए। रात के समय हंगामा होने से स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मारपीट करने वाले दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए हालांकि दोनों पक्षों की ओर से चौकी तक कोई तहरीर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाजार में अराजकता व मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की। अराजकता करने वालों पर कार्रवाई पर जोर दिया है। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हंगामा व मारपीट करने वालों का पता लगाया जाएगा।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
