🔳 राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
🔳 विभाग से संचालित योजनाओं की भी दी गई जानकारी
🔳 अभिभावकों से किया गया विद्यालय हित में कार्य करने का आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस व स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यार्थियों से परीक्षाओं में कड़ी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की अध्यक्षता में विद्यालय में अध्ययनरत 180 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस व शिक्षण सामग्री वितरित की गई विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कहा की विद्यार्थियों के हित में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक योजना से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। अभिभावकों से भी विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
