🔳 ब्यासी गांव में हुए कार्यक्रम में 79 किसानों को किया गया लाभान्वित
🔳 पौधों की देखभाल व बिमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
🔳 किसानों ने उद्यान विभाग का जताया आभार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में हुए कार्यक्रम में किसानों को आड़ू व पूलम के पौधे निशुल्क वितरित किए गए। किसानों को पौधों की देखभाल व बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
ब्यासी गांव स्थित पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार ने किया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा की पूर्व में उद्यान विभाग से पत्राचार कर गांव के किसानों को शीतकालीन फल पौधों के वितरण की मांग उठाई गई थी। उद्यान प्रभारी गरमपानी अजय जोशी के निर्देश पर 320 आड़ू व पूलम के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान 79 परिवारों को दो दो पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में अनुपस्थित किसानों को नौडा गांव पहुंचकर उन्हें पौधे उपलब्ध कराए गए। किसानों व पंचायत प्रतिनिधियों ने पौधे उपलब्ध कराए जाने पर उद्यान विभाग का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विपिन राम, विनोद कुमार, प्रेम प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, खीम सिंह, प्रेम चंद्र ढौड़ियाल, भगीरथ, मोहन राम, भुवन राम, भास्कर चंद्र, पूरन राम, दीपक, मिलन, पवन आदि किसान मौजूद रहे।
