🔳 खैरना पुलिस ने अभियान चलाकर काटे ताबड़तोड़ चालान
🔳 दस वाहन चालकों के चालान कर वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की नजर ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ खैरना पुलिस की टीम ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। नियमों का उल्लघंन करने वालों को कड़ी फटकार भी लगाई। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
गुरुवार को खैरना पुलिस की टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, अधूरे कागजात वाहन दौड़ाने वाले वाहन दस वाहन चालकों के चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे नियमों के पालन का आह्वान किया। चेतावनी दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चैकिंग अभियान के बाद पुलिस टीम ने हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले पांच अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर साढ़े बारह सौ रुपये जुर्माना वसूला। कहा की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।
