🔳 क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उपजिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
🔳 कई अन्य समस्याओं के समाधान की भी उठाई मांग
🔳 पेयजल संकट व गांव के रास्तों को दुरुस्त करवाए जाने पर भी दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को पत्र भेज गांव की समस्यायों के समाधान किए जाने तथा जंगली जानवरों के किसानों की खेती को नुकसान पहुंचने से किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में जंगली जानवर खेती के लिए अभिशाप बन चुके हैं। किसान हाड़तोड़ मेहनत कर खेतीबाड़ी में जुटे हैं पर जंगली जानवर खेतों को रौंद किसानों की मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। सिल्टोना गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य माया आर्या ने एसडीएम मोनिका को ज्ञापन भेज गांव में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया की जंगली जानवर किसान को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों को रौंद उपज को तहस नहस कर दे रहे हैं। बीडीसी सदस्य ने किसानों को मुआवजा देने के साथ ही गांव में पेयजल संकट का समाधान किए जाने की मांग उठाई है। गांव के पैदल रास्तों की मरम्मत के लिए बजट आवंटित किए जाने की गुहार लगाई है। खेतीबाड़ी सुरक्षित किए जाने को तारबाड़ व सोलर फैंसिंग पर जोर दिया है।