🔳 सोमवारी आश्रम से नैना देवी मंदिर को रवाना हुई यात्रा
🔳 जागेश्वर धाम से हुआ है यात्रा का श्रीगणेश
🔳 क्षेत्रवासियों ने जगह जगह किया स्वागत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर खैरना स्थित सोमवारी आश्रम से नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर नैनीताल को रवाना हुई भारत शुद्धीकरण यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। विधायक सरिता आर्या ने भी यात्रा में भागीदारी की। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
मंगलवार को डा. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त की अगुवाई में सनातनी हिंदू जनजागरण अभियान के तहत सात जनवरी को जागेश्वर धाम से शुरु हुई भारत शुद्धीकरण यात्रा के खैरना स्थित सोमवारी आश्रम पहुंचने पर स्वागत किया गया। विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद यात्रा खैरना से नैनीताल को रवाना हुई। गरमपानी, रातीघाट, पाडली, भवाली आदि क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का लक्ष्य देश को जिहाद मुक्त बनाना है। विधायक सरिता आर्या ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, रमेश सिंह खनायत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मदन कैडा आदि मौजूद रहे।
