🔳 बुधलाकोट गांव के ठेलका तोक में एकाएक तेज हुई घुसपैठ
🔳 दिन ढलने के साथ ही घरों में दुबक जा रहे ग्रामीण
🔳 ग्रामीणों ने आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट ग्राम पंचायत के ठेलका तोक में गुलदार की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। दिन दोपहर गुलदार की गुर्राहट से बड़ी अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस उपाय किए जाने पर जोर दिया है।
ठेलका तोक में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की घुसपैठ बढ़ गई है। गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन ढलने के साथ ही गांव के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे हैं जबकि महिलाएं खेतों में जाने तक डरने लगी है। स्थानीय चंद्रशेखर बुधलाकोटी के अनुसार आए दिन गुलदार दिन दोपहर आबादी के बीचोंबीच तक पहुंच जा रहा है जिससे खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार की आवाजाही रोकने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि समय रहते सुध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है।