🔳 एनएसएस के तत्वावधान में बेतालघाट महाविद्यालय में लगा शिविर
🔳 पहले सत्र में चलाया गया सफाई अभियान दूसरे सत्र में हुई गोष्ठी
🔳 स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला गया प्रकाश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लगे विशेष शिविर में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। पहले सत्र में महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया तथा दूसरे सत्र में गोष्ठी हुई।
सोमवार को शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ़- सफ़ाई कर कूड़ा निस्तारण किया। परिसर में लगे पौधों की गुड़ाई की। आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। दूसरे सत्र में हुई संगोष्ठी में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. जयति दीक्षित ने की। विद्यार्थियों को विवेकानंद के जीवन से जुड़े कई अहम किस्सों को साझा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में अध्यात्म का महत्व रहा है। डा. तरुण कुमार आर्या ने शिकागो धर्म सम्मेलन की घटना को साझा करते हुए उन्हें याद किया। विद्यार्थियों को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ीं प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखाई । कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया। इस दौरान डा. ईप्सिता सिंह, डा. निर्मला, बबीता, निधि, उर्मिला, रजनी, बबीता करगेती, पूजा जोशी, छाया, कनक लता,सरोजनी, विनीता आदि मौजूद रहे।