🔳 स्कूटी सवार व महिला को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 चिकित्सकों ने किया उपचार, बड़ा हादसा टला
🔳 स्कूटी सवार के सिर व हाथ में पहुंची गंभीर चोट
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर लछीना गांव से वापस लौट रहा स्कूटी सवार असंतुलित होकर रपट गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर देवी मंदिर के समीप वाहन की टक्कर से महिला चोटिल हो गई। सीएचसी गरमपानी में उसका भी उपचार किया गया।
रविवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के लछिना गांव निवासी राम सिंह नेगी स्कूटी यूके 04 टीबी 4737 से अपने गांव से नैनीताल की ओर रवाना हुआ। राम सिंह भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर बने कुंजगढ पुल के समीप पहुंचे ही थे की एकाएक वह स्कूटी असंतुलित होने से रपट गए। हादसे में राम सिंह के सिर पर गंभीर चोट पहुंची। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में लहुलुहान हालत में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। गनीमत रही की बढ़ा हादसा टल गया। दूसरी घटना हाईवे पर गरमपानी स्थित देवी मंदिर के समीप हुई। बाजार में खरीददारी को पहुंची धनियाकोट निवासी राधा देवी वाहन की टक्कर से चोटिल होकर हाईवे पर गिर गई। एकाएक हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारियों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।