🔳 एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं होंगी उपलब्ध
🔳 क्षेत्रवासियों ने की खुशी व्यक्त
🔳ऑफसेट प्रिंटिंग, स्क्रीन पेंटिंग व डिजिटल प्रिंटिंग का होगा कार्य
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में हिमदीप एडवरटाइजर्स एंड प्रिंटर्स का शुभारंभ होने से अब क्षेत्रवासियों को एक छत के नीचे कई सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। हिमदीप एडवरटाइजर्स एंड प्रिंटर्स के संचालक कृपाल राम ने बताया की संस्थान में बेहतर रेटों के साथ ऑफसेट प्रिंटिंग, स्क्रीन पेंटिंग व डिजिटल प्रिंटिंग का कार्य किया जाएगा।
खैरना में हिमदीप एडवरटाइजर्स एंड प्रिंटर्स संस्थान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने कहा की संस्थान के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को निश्चित रुप से लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने भी संस्थान के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त कर संचालक को शुभकामनाएं दी। हिमदीप एडवरटाइजर्स एंड प्रिंटर्स संस्थान के संचालक कृपाल राम ने बताया की संस्थान में बिलबुक, रजिस्टर, शादी के कार्ड, होर्डिंग, बैनर, कलर पोस्टर समेत अन्य कार्य उचित दामों में किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद किशोर, पूर्व जिंप सदस्य सोनू फर्त्याल, त्रिभुवन सिंह, रमेश नैनवाल, बिशन जंतवाल, हरीश लाल, मदन नेगी, केएन जोशी समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।