🔳 अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया गया निदान
🔳 संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लंबित समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
🔳 कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के अधिकारियों ने युवाओं को दी सेना भर्ती की जानकारी
🔳 जीआइसी भुजान में लगा बहुउद्देशीय शिविर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

जन-जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जीआइसी भुजान में लगे बहुउद्देशीय शिविर में 101 समस्याएं दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात लंबित समस्याओं के तय समय पर समाधान के निर्देश दिए। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर ने भी शिविर लगाकर युवाओं को सेना भर्ती की जानकारी दी।
शुक्रवार को जीआइसी परिसर में लगे शिविर का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात व ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा तथा जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड केवाईसी, विद्युत बिल, आधार कार्ड अपडेट आदि समस्याएं उठी। टूनाकोट गांव निवासी सुनील मेहरा ने खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बंद पड़े कलमठो को खोलने, क्षेत्र में आधार शिविर लगाने, रसोई गैस वितरण की समय सीमा तय करने की मांग उठाई। किसानों ने जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़ पर जोर दिया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में पहली बार कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर से पहुंचे सेना के अधिकारियों ने युवाओं को सेना भर्ती की जानकारी दी। पेंशन संबंधित प्रकरण निस्तारित किए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टालों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान तहसीलदार राजेंद्र अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, रमेश खनायत, राजेंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह नेगी, कुबेर सिंह, दीप सिंह, धीरज कुमार समेत तमाम गांवों से पहुंचे ग्रामीण मौजूद रहे।