🔳 हाईवे पर बेतरती ढंग से पार्क किए गए वाहन बने जाम का कारण
🔳 घंटे भर लगे जाम से दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
🔳 सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल यातायात कराया सुचारु
🔳 यात्रियों ने वाहनों को गलत ढंग से पार्क करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में बेहतरीन ढंग से खड़े वाहनों ने आवाजाही ठप कर दी। यात्रियों व श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। पुलिस टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु कराया। जाम में फंसे लोगों ने ने हाइवे किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क किए जाने पर रोष जताया। आरोप लगाया कि होटल स्वामी बगैर पार्किंग के कमरे किराए पर दे दे रहे हैं और वाहनों को हाईवे पर गलत दिशा में पार्क करवा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।
शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में हाईवे पर बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी। दोपहर में पहाड़ से हल्द्वानी को जा रहा पर्यटकों का वाहन व हल्द्वानी से पहाड़ जा रहा तेल का टैंकर आमने-सामने फंस गए। गलत दिशा में पार्क वाहनों से रत्ती भर वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु व यात्री जाम में जहां- तहां फंस गए। श्रद्धालुओं व यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने गहरा रोष भी जताया। आरोप लगाया कि बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन व्यवस्था से खिलवाड़ कर व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन बेतरतीब वाहनों से जाम लग रहा है बावजूद वाहनों को हटाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। करीब घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची कैंची पुलिस की टीम ने
बामुश्किल एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। आवाजाही करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार आवाज उठाए जाने के बाद भी बेतरतीब ढंग से पार्क करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। होटलों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के बावजूद होटल स्वामी कमरों को किराए पर देकर वाहनों को हाईवे पर पार्क करवा दे रहे हैं। लोगों ने हाईवे पर गलत ढंग से वाहन पार्क किए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
