[
🔳 रोमांचक मुकाबले में सड़का क्रिकेटर्स को दी करारी शिकस्त
🔳 हरफनमौला प्रदर्शन पर प्रियांजल बने मैन ऑफ द मैच
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे मनर्सा क्षेत्र में क्रिकेट चैम्पियनशिप का रंगारंग आगाज हो हुआ। उद्घाटन मुकाबले का लुत्फ उठाने आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खेलप्रेमी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। उद्घाटन मुकाबले में चिंगारी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। प्रियांजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मनर्सा में एमपीएल क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीप आर्या व ज्येष्ठ उपप्रमुख रणजीत सिंह जीना ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से मेधावियों के खेल में निखार आता है। उन्होंने आयोजन समिति को भी प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। समिति अध्यक्ष विनोद सिंह जीना अतिथियों को सम्मानित किया। उद्घाटन मुकाबला चिंगारी क्लब सुयालबाड़ी व सड़का क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। सड़का क्रिकेटर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए पूरी टीम निर्धारित पंद्रह ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुयालबाड़ी की टीम ने 11वें ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रियांजल मैन ऑफ द मैच चुने गए। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष विपिन सिंह जीना, सचिव कमल सिंह जीना, कोषाध्यक्ष विक्की चौहान, सागर पटवाल, लक्ष्मण जीना, विशाल मनराल, पीयूष जीना, नितिन मनराल, क्रिश जीना, करन रावत आदि मौजूद रहे।




