🔳 सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों का सब्र देने लगा जवाब
🔳 मुख्यमंत्री को पत्र भेज गिनाई समस्याएं
🔳 सड़क सुविधा न होने से तेज़ी से बढ़ रहा पलायन
🔳 एक महीने के भीतर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

सड़क सुविधा से वंचित कोटधरिया खड़की गांव के ग्रामीणों ने गांव की अनदेखी का आरोप लगा आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी भेज दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की गांवो में विकास के दावे तो खूब किए जा रहे हैं पर अब तक सड़क निर्माण तक नहीं हो सका है। ऐसे में विकास की बात करना बेमानी है।
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली सेठी ग्राम पंचायत के सूदूर कोटधरिया खड़की गांव के पचास से अधिक परिवार आज भी सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। सड़क सुविधा से वंचित होने से गांव के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से स्कूली बच्चे रोज़ाना दस किलोमीटर की दूरी नाप प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सीख रहे हैं। गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है। जंगल का रास्ता होने से जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। ऐसे में लोग जोखिम उठाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा ईकाई ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अनुसार कई बार सड़क निर्माण की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। महज चुनावों में नेता गांव पहुंचकर सड़क निर्माण का वादा जरुर कर जाते हैं पर चुनाव निपटने के बाद बाद अनदेखी कर दी जाती है। सड़क सुविधा न होने से लोग गांव छोड़ने को विवश हो चुके हैं। कई लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। भूपेंद्र सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री को पत्र भेज जल्द ही सड़क निर्माण की मांग उठाई गई है दो कहा है कि यदि एक माह के भीतर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु नहीं की गई तो फिर आगामी विधानसभा चावन का बहिष्कार कर दिया जाएगा। ज्ञापन में नैन सिंह, धाम सिंह, श्याम सिंह, भूपाल सिंह, मोहन सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, दिनेश सिंह, चंपा देवी, गंगा देवी, शांति देवी, पूजा देवी, भावना देवी आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

error: Content is protected !!